Trump Iran War Statement: ‘हम पहले ही घंटे में युद्ध में जीत गए…’, ट्रंप का ईरान पर बड़ा दावा, फिर स्टेज पर जमकर किया डांस, बोले- लेकिन अभी जंग…

Ads

Trump Iran War Statement: 'हम पहले ही घंटे में युद्ध में जीत गए...', ट्रंप का ईरान पर बड़ा दावा, फिर स्टेज पर जमकर किया डांस, बोले- लेकिन अभी जंग...

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 07:06 AM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 07:07 AM IST

Trump Iran War Statement/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • ईरान पर अमेरिका की बड़ी बढ़त
  • जंग खत्म या अभी बाकी?
  • ट्रंप का बड़ा बयान

Trump Iran War Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य संघर्ष में बढ़त हासिल कर ली है हालांकि उन्होंने फिलहाल आधिकारिक रूप से जीत की घोषणा करने से इनकार किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना तब तक अभियान जारी रखेगी जब तक मिशन पूरी तरह पूरा नहीं हो जाता।

ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा (Trump Iran War)

Trump Iran War Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को हेब्रोन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने अपने लक्ष्य लगभग हासिल कर लिए हैं और जल्द ही मिशन पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा, “आप जल्दी यह कहना पसंद नहीं करते कि आप जीत गए, लेकिन हम जीत गए। पहले ही घंटे में सब खत्म हो गया था।” ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूनाइटेड स्टेट्स, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ा संघर्ष पूरे पश्चिम एशिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुए इस टकराव में ईरान के सैन्य ठिकानों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ढांचे को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमले किए गए हैं।

 

ट्रंप बोले- पहले ही घंटे में खत्म हो गया खेल (US Iran Conflict)

Trump Iran War Statement: अपने संबोधन में ट्रंप ने अमेरिकी सेना को अभियान की सफलता का श्रेय देते हुए दावा किया कि कार्रवाई के दौरान ईरान की नौसैनिक ताकत को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बलों ने ईरान के 58 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अभी जल्दबाजी में युद्ध क्षेत्र से बाहर नहीं जाएगा। उनके मुताबिक, “हम तब तक यहां से नहीं जाएंगे जब तक काम पूरा नहीं हो जाता और यह बहुत जल्दी होने वाला है।”

उन्होंने इस सैन्य अभियान को एक सीमित कार्रवाई बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य “खतरनाक तत्वों को खत्म करना” था। ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कई दशकों से ईरान अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने और मध्य पूर्व में अस्थिरता फैलाने की कोशिश करता रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को इस हमले की उम्मीद नहीं थी और अमेरिकी सेना ने अचानक कार्रवाई कर उसे बड़ा झटका दिया। उनके अनुसार पिछले 11 दिनों में अमेरिका ने ईरान की सैन्य क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें

"Trump Iran War Statement" में क्या कहा गया?

"ट्रंप ईरान युद्ध बयान" में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में बढ़त हासिल कर ली है, लेकिन आधिकारिक जीत की घोषणा अभी नहीं की गई है।

"US Iran Military Conflict" कब शुरू हुआ?

"अमेरिका ईरान सैन्य संघर्ष" करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुआ, जिसमें ईरान के सैन्य ठिकानों और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ढांचों को निशाना बनाया गया।

"Iran Naval Ships Destroyed by US" का क्या दावा है?

"ईरान नौसैनिक जहाज नष्ट" को लेकर ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने कार्रवाई के दौरान ईरान के 58 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया है।