BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ट्रंप ने जॉन रैटक्लिफ को सीआईए प्रमुख, अरकंसास के पूर्व गवर्नर हकाबी को इजराइल का राजदूत चुना

ट्रंप ने जॉन रैटक्लिफ को सीआईए प्रमुख, अरकंसास के पूर्व गवर्नर हकाबी को इजराइल का राजदूत चुना

ट्रंप ने जॉन रैटक्लिफ को सीआईए प्रमुख, अरकंसास के पूर्व गवर्नर हकाबी को इजराइल का राजदूत चुना
Bhasha
Published: 13 Nov 2024 | 11:07 amModified: 13 Nov 2024 | 11:07 am

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 नवंबर (भाषा) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जॉन रैटक्लिफ उनके प्रशासन में केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) का नेतृत्व करेंगे।

साथ ही उन्होंने अरकंसास के पूर्व गवर्नर माइक हकाबी को इजराइल में अपना राजदूत चुना है।

अहम पदों पर लगातार की जा रही घोषणाओं के तहत ट्रंप ने कांग्रेस सदस्य माइक वाल्ट्ज को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाने का भी फैसला किया और कहा कि वह चीन, रूस, ईरान तथा वैश्विक आतंकवाद के कारण उत्पन्न हुए खतरों पर विशेषज्ञ हैं।

उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ के लोकप्रिय प्रस्तोता और पूर्व सैनिक पीट हेगसेट (44) को अपना रक्षा मंत्री भी नामित किया है।

उन्होंने साथ ही साउथ डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी नोएम को अपना होमलैंड सुरक्षा मंत्री नामित किया है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हए खुशी हो रही है कि गवर्नर और साउथ डकोटा से पूर्व कांग्रेस सदस्य क्रिस्टी नोएम को होमलैंड सुरक्षा विभाग के मंत्री के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। क्रिस्टी सीमा सुरक्षा पर काफी मजबूत रही हैं।’’

पश्चिम एशिया के विशेष दूत के लिए ट्रंप ने सफल रियल एस्टेट निवेशक और परोपकारी स्टीवन सी. विटकॉफ को चुना है और उन्हें क्षेत्र में शांति बहाल करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने व्हाइट हाउस के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिल मैकगिनले को अगले साल 20 जनवरी से शुरू हो रहे अपने दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस अधिवक्ता भी घोषित किया है।

व्हाइट हाउस अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय के लिए नामांकित व्यक्तियों की छंटनी में अहम भूमिका निभाता है।

रैटक्लिफ के बारे में ट्रंप ने कहा, ‘‘क्लिंटन अभियान से फर्जी रूसी मिलीभगत का पर्दाफाश करने से लेकर एफआईएसए कोर्ट में सिविल लिबर्टीज को लेकर एफबीआई के दुरुपयोग का पता लगाने तक जॉन रैटक्लिफ हमेशा अमेरिका की जनता के लिए सच्चाई और ईमानदारी वाले योद्धा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब 51 खुफिया अधिकारी हंटर बाइडन के लैपटॉप के बारे में झूठ बोल रहे थे तो केवल जॉन रैटक्लिफ ही अमेरिकी लोगों को सच्चाई बता रहे थे।’’

भाषा

गोला मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ट्रंप ने जॉन रैटक्लिफ को सीआईए प्रमुख, अरकंसास के पूर्व गवर्नर हकाबी को इजराइल का राजदूत चुना

People also search for:US Trump Appointments

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm