Us-Israel-Iran War Updates: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध पर लगा ‘ब्रेक’! ट्रंप ने इतने दिनों के लिए टाले ईरान पर हमले, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Donald Trump ने Iran के ऊर्जा ठिकानों पर संभावित सैन्य कार्रवाई को पांच दिनों के लिए रोकने का फैसला लिया है। यह निर्णय हालिया उच्च स्तरीय बातचीत के बाद सामने आया है।
- ईरान पर संभावित हमले पांच दिन टाले गए।
- फैसला बातचीत के बाद लिया गया।
- आगे की बैठकें बेहद अहम मानी जा रही हैं।
नई दिल्ली : Us-Israel-Iran War Updates अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और पावर प्लांट्स पर होने वाले सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए स्थगित करने का ऐलान किया है। उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, यह फैसला पिछले 48 घंटों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बेहद सकारात्मक और उत्पादक उच्च स्तरीय बातचीत के बाद लिया गया है।
सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस निर्णय की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में संघर्ष के पूर्ण समाधान को लेकर बहुत अच्छी बातचीत हुई है। इन विस्तृत और रचनात्मक चर्चाओं के स्वर और रुख को देखते हुए, जो पूरे सप्ताह जारी रहेंगी, मैंने युद्ध विभाग को ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ठिकानों पर होने वाले किसी भी सैन्य हमले को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया है। Iran Israel War Update: हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह रोक चल रही बैठकों की सफलता पर निर्भर करेगी।
इस पांच दिवसीय विराम का मुख्य उद्देश्य कूटनीतिक बातचीत के लिए एक सुरक्षित रास्ता तैयार करना है, ताकि क्षेत्र में जारी शत्रुता का पूर्ण और समग्र समाधान निकाला जा सके। Middle East war news व्हाइट हाउस के अनुसार, यदि इस सप्ताह होने वाली बैठकें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती हैं, तो यह युद्ध विराम आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
BREAKING: Trump:
I HAVE INSTRUCTED THE DEPARTMENT OF WAR TO POSTPONE ANY AND ALL MILITARY STRIKES AGAINST IRANIAN POWER PLANTS AND ENERGY INFRASTRUCTURE FOR A FIVE DAY PERIOD, SUBJECT TO THE SUCCESS OF THE ONGOING MEETINGS AND DISCUSSIONS. pic.twitter.com/HmCFLFYSa1
— Clash Report (@clashreport) March 23, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP IAS-IPS Posting: अब इस अफसर को मिली सीधी जिले की कमान, हितिका वसल बनाई गई गुना SP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
- International Film Festival: राजधानी में इस दिन से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, हेमा मालिनी, विक्की कौशल समेत कई सितारे हो सकते हैं शामिल
- Abdul Basit Pakistan News : ‘आतंकवाद के बिना कैसे जीओगे’, BJP का पूर्व पाक राजदूत को मुँहतोड़ जवाब, दिल्ली-मुंबई को दहलाने की धमकी पर कह दी यह बड़ी बात

Facebook


