ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज किया

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज किया

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज किया
Modified Date: September 26, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: September 26, 2026 8:56 pm IST

वाशिंगटन, 26 सितंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। वह एक कॉलेज फुटबॉल मैच देखने के लिए रवाना हो रहे थे।

ट्रंप की यह टिप्पणी ईरान के इस सप्ताह दिए गए उस प्रस्ताव के बाद आई है, जिसमें उसने कहा था कि यदि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी हटाता है, ईरानी तेल बिक्री पर लगे प्रतिबंधों में छूट देता है और लेबनान को शामिल करते हुए संघर्ष विराम का पालन करता है, तो वह सात दिनों में जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है।

एपी अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में