बांग्लादेश, अमेरिका ने असैन्य परमाणु सहयोग से संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर किए

बांग्लादेश, अमेरिका ने असैन्य परमाणु सहयोग से संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर किए

बांग्लादेश, अमेरिका ने असैन्य परमाणु सहयोग से संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर किए
Modified Date: September 26, 2026 / 04:45 pm IST
Published Date: September 26, 2026 4:45 pm IST

ढाका, 26 सितंबर (भाषा) बांग्लादेश और अमेरिका ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के लिए रणनीतिक असैन्य परमाणु सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी बीएनपी के मीडिया प्रकोष्ठ के अनुसार एमओयू पर शुक्रवार को न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सलाहकार रेहान असद और आर्थिक विकास, ऊर्जा एवं पर्यावरण मामलों के अमेरिकी मंत्री जैकब हेलबर्ग ने हस्ताक्षर किए।

यह समझौता ऐसे समय में हुआ है, जब बांग्लादेश अपने दीर्घकालिक ऊर्जा स्रोतों का विस्तार करना और उन्हें विविधतापूर्ण बनाना चाहता है। देश रूपपुर में अपना पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र विकसित कर रहा है और परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रयास कर रहा है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में