ACB Arrested CDP Officer: इस जिले में महिला बाल विकास अधिकारी गिरफ्तार.. ACB ने धर दबोचा, हर केंद्र से वसूल रही थी इतने रूपये रिश्वत, पड़ा छापा तो मच गई सनसनी
तेलंगाना के जगतियाल जिले में ACB ने मेटपल्ली की CDPO दारोजू पद्मा को कथित तौर पर ₹63 हजार रिश्वत लेते पकड़ा। आरोप है कि 21 आंगनबाड़ी केंद्रों से निरीक्षण में प्रतिकूल टिप्पणी नहीं करने के बदले हर महीने ₹1,000 की मांग की जाती थी। ACB ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्पेशल ACB कोर्ट में पेश किया।
ACB Arrested Child Development Project Officer || Image- IBC24 News File
- ₹63 हजार रिश्वत लेते CDPO गिरफ्तार
- 21 आंगनबाड़ी केंद्रों से रकम मांगने का आरोप
- करीमनगर ACB कोर्ट में होगी पेशी
ACB Arrested Child Development Project Officer: हैदराबाद: तेलंगाना के जगतियाल जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक बाल विकास परियोजना अधिकारी को 63 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी अधिकारी की पहचान दारोजू पद्मा के तौर पर हुई है। दारोजू पद्मा मेटपल्ली में तैनात थीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
ACB के मुताबिक़ पद्मा ने मेटपल्ली अर्बन सेक्टर के 21 आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान प्रतिकूल टिप्पणी नहीं करने के बदले हर केंद्र से हर महीने 1,000 रुपये की मांग की थी। इसी हिसाब से कुल 21 हजार रुपये मासिक राशि बनती थी।
शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल
ACB Arrested Child Development Project Officer: मामले में शिकायत मिलने के बाद एसीबी अधिकारियों ने कार्रवाई की। आरोप है कि महिला अफसार शिकायतकर्ता से 63 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार कर रही थीं। इसी दौरान एसीबी टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। अधिकारियों ने उनके कब्जे से पूरी 63 हजार रुपये की राशि बरामद की। एसीबी ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीबी के मुताबिक, आरोपी महिला अधिकारी को गिरफ्तार कर करीमनगर की स्पेशल एसीबी कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
₹63,000 #bribetrap in #Telangana
A Child Development Project Officer (CDPO) in #Jagtial district has been caught red-handed by the @TelanganaACB while allegedly accepting ₹63,000 from a complainant.
Daroju Padma, CDPO, #Metpally, allegedly demanded ₹1,000 per month from each… pic.twitter.com/Q32ycm3a6c
— NewsMeter (@NewsMeter_In) September 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी
किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

Facebook


