ईरान के साथ समझौता होने पर मैं हस्ताक्षर करने पाकिस्तान जा सकता हूं: ट्रंप

ईरान के साथ समझौता होने पर मैं हस्ताक्षर करने पाकिस्तान जा सकता हूं: ट्रंप

ईरान के साथ समझौता होने पर मैं हस्ताक्षर करने पाकिस्तान जा सकता हूं: ट्रंप
Modified Date: April 17, 2026 / 12:50 am IST
Published Date: April 17, 2026 12:50 am IST

वाशिंगटन, 16 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ वार्ता में प्रगति हो रही है और संकेत दिया कि यदि कोई शांति समझौता होता है तो वह उस पर हस्ताक्षर करने में शामिल हो सकते हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर इस्लामाबाद में समझौते पर हस्ताक्षर होते हैं, तो मैं जा सकता हूं।’’

उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘फील्ड मार्शल बहुत अच्छे हैं। पाकिस्तान में प्रधानमंत्री भी बहुत अच्छे हैं, इसलिए शायद मैं जाऊं। वे मुझे चाहते हैं।’’

एपी

नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में