होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला गया तो ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पुलों पर हमले किए जाएंगे: ट्रंप
होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला गया तो ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पुलों पर हमले किए जाएंगे: ट्रंप
वाशिंगटन, पांच अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर अवरुद्ध होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला गया, तो ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पुलों पर हमले किए जाएंगे।
ट्रंप ने रविवार सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर जलमार्ग को समुद्री यातायात के लिए नहीं खोला गया, तो ईरान को ‘‘नरक में भेज दिया जाएगा।’’
इससे पूर्व, ट्रंप ने दो हफ़्ते पहले हमले की धमकी दी थी, लेकिन उन्होंने जलमार्ग को खोलने की समयसीमा दो बार बढ़ाई थी। उन्होंने कहा था कि कि ईरानियों के साथ बातचीत में कुछ सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।
हालांकि, युद्ध के कूटनीतिक समाधान की दिशा में प्रगति होने के संकेत बहुत कम दिखे हैं।
एपी नेत्रपाल सुभाष
सुभाष

Facebook


