वाशिंगटन, 10 जून (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून का रूप दे दिया, जिससे उनके आव्रजन और निर्वासन एजेंडे को व्हाइट हाउस में उनके शेष कार्यकाल के लिए लगभग 70 अरब अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिलेगी।
व्हाइट हाउस के अनुसार, विधेयक में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन के लिए 38 अरब अमेरिकी डॉलर, सीमा गश्ती के लिए 26 अरब अमेरिकी डॉलर और अप्रत्याशित खर्चों को पूरा करने के लिए 5 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रावधान है, जिससे निर्वासन से जुड़े ट्रंप के एजेंडे को बल मिलेगा।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में इस विधेयक पर हस्ताक्षर किए। एक दिन पहले ही प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन सांसदों ने डेमोक्रेट्स के विरोध के बावजूद इसे 212 के मुकाबले 214 मतों से पारित कराया था।
ट्रंप के हस्ताक्षर के साथ ही गृह सुरक्षा विभाग के वित्त पोषण को लेकर करीब छह महीने से जारी विवाद समाप्त हो गया। यह विवाद जनवरी में मिनियापोलिस में संघीय आव्रजन प्रवर्तन अभियानों के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों, एलेक्स प्रेटी और रेनी गुड, की गोली लगने से हुई मौतों के बाद शुरू हुआ था।”
एपी
प्रशांत सुभाष
सुभाष