ट्रंप का मध्यावधि चुनाव से पहले मतदाताओं को साधने का प्रयास

ट्रंप का मध्यावधि चुनाव से पहले मतदाताओं को साधने का प्रयास

ट्रंप का मध्यावधि चुनाव से पहले मतदाताओं को साधने का प्रयास
Modified Date: February 25, 2026 / 08:23 am IST
Published Date: February 25, 2026 8:23 am IST

वाशिंगटन, 25 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संसद में अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन’ की शुरुआत की जिसमें वह यह घोषणा कर सकते हैं कि उनकी नीतियों से रोजगार के क्षेत्र में और घरेलू विनिर्माण में तेजी आएगी।

ट्रंप की इस घोषणा का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों को यह यकीन दिलाना होगा कि अर्थव्यवस्था मजबूत है और उन्हें नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन का साथ देकर इसी तरह की अर्थव्यवस्था के लिए मतदान करना चाहिए।

लंबी लाल टाई और नीला सूट पहने हुए ट्रंप जब सदन में भाषण देने पहुंचे तो रिपब्लिकन सांसदों ने “यूएसए, यूएसए’’ के नारे लगाए।

वहीं अधिकतर डेमोक्रेट बिना ताली बजाए अपने स्थानों पर बैठे रहे। पार्टी के कुछ सांसदों ने भाषण में शामिल न होकर अपना विरोध दर्ज कराया।

ट्रंप ने शुरू में कहा, “यह सच में सदियों के लिए बहुत बड़ा बदलाव है।”

ट्रंप का भाषण शुरू होने से पहले ‘व्हाइट हाउस’ की तरफ से जारी उसके कुछ हिस्सों में कहा गया कि ट्रंप यह संकल्प लेंगे कि, “आगे बढ़ते हुए, अमेरिका में फैक्टरियां, नौकरियां, निवेश और ट्रिलियन डॉलर आते रहेंगे।”

एपी वैभव सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में