ट्रंप के राजदूत ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव प्रस्तुत करने की पुष्टि की

ट्रंप के राजदूत ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव प्रस्तुत करने की पुष्टि की

ट्रंप के राजदूत ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव प्रस्तुत करने की पुष्टि की
Modified Date: March 26, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: March 26, 2026 9:21 pm IST

वाशिंगटन, 26 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजदूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि पाकिस्तान के माध्यम से ईरान को 15 सूत्रीय ‘कार्रवाई सूची’ सौंपी गयी है।

उन्होंने बताया कि इसे संभावित शांति समझौते के प्रस्ताव के रूप में भेजा गया है। यह पहली बार है जब ट्रंप प्रशासन ने 15 सूत्रीय योजना की पुष्टि की है। विटकॉफ ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक में यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील राजनयिक चर्चाओं का हवाला देते हुए ट्रंप ने उन्हें ‘गोपनीयता बनाए रखने’ का निर्देश दिया था।

विटकॉफ ने कहा, “अगर समझौता हो जाता है तो यह ईरान, पूरे क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए बहुत अच्छा होगा।”

एपी जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में