रोम, सात अप्रैल (एपी) पोप लियो 14वें ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की धमकी “पूरी तरह से अस्वीकार्य” है। उन्होंने कहा कि नागरिक बुनियादी ढांचे पर किसी भी तरह का हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
युद्ध के खिलाफ अपने अब तक के सबसे कड़े बयानों में से एक में लियो ने अमेरिकियों और अन्य लोगों से अपील की कि वे अपने नेताओं और कांग्रेस प्रतिनिधियों से संपर्क कर युद्ध को अस्वीकार करने और शांति के लिए काम करने की मांग करें।
पोप ने कहा, “आज, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ईरान के लोगों के खिलाफ यह धमकी दी गई है। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।”
एपी
राखी पारुल
पारुल