भारतीय राजदूत ने चीन के पूर्व उप मंत्री से की मुलाकात

Ads

भारतीय राजदूत ने चीन के पूर्व उप मंत्री से की मुलाकात

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 08:57 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 08:57 PM IST

बीजिंग, तीन जुलाई (भाषा) चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरैस्वामी ने शुक्रवार को चीन के पूर्व उप मंत्री लुओ झाओहुई से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को और विस्तार देने के विचारों पर चर्चा की।

लुओ भारत में चीन के राजदूत भी रह चुके हैं और चीन अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी (सीआईडीसीए) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय मामलों में अपने लंबे अनुभव के आधार पर राजदूत लुओ ने द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तारित करने पर अपने विचार साझा किए।”

भाषा अमित माधव

माधव