ट्यूनीशिया ने अफ्रीका के सबसे पुराने अधिकारवादी संगठनों में से एक को किया निलंबित

ट्यूनीशिया ने अफ्रीका के सबसे पुराने अधिकारवादी संगठनों में से एक को किया निलंबित

ट्यूनीशिया ने अफ्रीका के सबसे पुराने अधिकारवादी संगठनों में से एक को किया निलंबित
Modified Date: April 25, 2026 / 10:00 pm IST
Published Date: April 25, 2026 10:00 pm IST

ट्यूनिश, 25 अप्रैल (एपी) ट्यूनीशिया प्रशासन ने ट्यूनीशियन लीग फॉर ह्यूमन राइट्स को एक महीने के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है जो अफ्रीका और अरब जगत के सबसे पुराने मानवाधिकार संगठनों में से एक है और 2015 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित ‘नेशनल डायलॉग क्वार्टेट’ का हिस्सा है।

इस नवीनतम कदम से नागरिक संस्थाओं पर बढ़ते सरकारी दमन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

लीग ने शुक्रवार देर रात एक बयान में निलंबन की पुष्टि करते हुए आगह किया कि यह निर्णय ‘संगठन की स्वतंत्रता का एक गंभीर और मनमानापूर्ण उल्लंघन’ है और ट्यूनीशिया की प्रमुख लोकतांत्रिक उपलब्धियों में से एक पर ‘एक सीधा हमला’ है।

राष्ट्रपति कैस सईद ने अक्सर विदेशी चंदे का जिक्र करते हुए इसे ट्यूनीशिया के लिए एक खतरा बताया है और इसका इस्तेमाल लोकलुभावन विमर्श को हवा देने में किये जाने का आरोप लगाया है।

वह अपने राजनीतिक विरोधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर विदेशी एजेंट होने और देश में अशांति फैलाने का आरोप लगाते रहे हैं।

एपी राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में