एवरेस्ट के शिखर से उतरते वक्त दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत
एवरेस्ट के शिखर से उतरते वक्त दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत
काठमांडू, 22 मई (भाषा) एवरेस्ट के शिखर से उतरते वक्त दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नेपाल अभियान संचालक संघ के महासचिव ऋषि भंडारी ने बताया कि पर्वतारोहियों की पहचान अरुण कुमार तिवारी और संदीप अरे के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अरे ने बुधवार को और तिवारी ने बृहस्पतिवार शाम लगभग 5:30 बजे शिखर पर चढ़ाई की।
उन्होंने ‘पीटीआई’ को बताया कि गाइडों ने ‘बहुत मेहनत की’ लेकिन वे उन्हें (पर्वतारोहियों को) बचा नहीं सके।
पर्वतारोही संदीप अरे की मौत बृहस्पतिवार को हुई और यह स्पष्ट नहीं है कि तिवारी की मौत कब हुई।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा

Facebook


