एवरेस्ट के शिखर से उतरते वक्त दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत: अधिकारी

एवरेस्ट के शिखर से उतरते वक्त दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत: अधिकारी

एवरेस्ट के शिखर से उतरते वक्त दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत: अधिकारी
Modified Date: May 22, 2026 / 01:02 pm IST
Published Date: May 22, 2026 1:02 pm IST

काठमांडू, 22 मई (भाषा) एवरेस्ट के शिखर से उतरते वक्त दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नेपाल अभियान संचालक संघ के महासचिव ऋषि भंडारी ने बताया कि अरुण कुमार तिवारी और संदीप अरे नामक पर्वतारोही शिखर से नीचे आते समय बुरी तरह थक गए थे और उनके गाइड ने उन्हें बचाने के बहुत प्रयास किए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

भंडारी ने पीटीआई को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि अरे ने बुधवार को और तिवारी ने बृहस्पतिवार शाम लगभग 5:30 बजे शिखर पर चढ़ाई की।

उन्होंने कहा कि गाइड ने ‘‘बहुत मेहनत की’’ लेकिन वे उन्हें (पर्वतारोहियों को) बचा नहीं सके।

पर्वतारोही संदीप अरे की मौत बृहस्पतिवार को हुई और यह स्पष्ट नहीं है कि तिवारी की मौत कब हुई।

आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

बुधवार को, अरे सहित तीन भारतीय 274 पर्वतारोहियों में शामिल थे जिन्होंने 8,848.86 मीटर ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। यह एक दिन में अब तक दर्ज सबसे अधिक सफल चढ़ाइयों का नया रिकॉर्ड था। अन्य दो पर्वतारोही तुलसी रेड्डी पालपुनूरी और अजय पाल सिंह धालीवाल थे।

इसके अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को भारत के लक्ष्मीकांत मंडल ने भी विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की थी।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में