नेपाल में दो भारतीय गिरफ्तार, 18 किलो गांजा बरामद
नेपाल में दो भारतीय गिरफ्तार, 18 किलो गांजा बरामद
काठमांडू, 12 अगस्त (भाषा) नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से थाईलैंड में निर्मित 18 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। नेपाल पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक बयान के अनुसार, नेपाल पुलिस के मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो की एक टीम ने मंगलवार शाम हवाई अड्डे के आगमन क्षेत्र से पंजाब निवासी संजीव कुमार (36) और रवि कुमार (26) को गिरफ्तार किया।
पुलिस जब आगमन क्षेत्र में यात्रियों की जांच कर रही थी, तो उन दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन, दो पासपोर्ट और चार बैग भी बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी हांगकांग के रास्ते कैथे पैसिफिक के विमान से थाईलैंड से काठमांडू पहुंचे थे।
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश

Facebook


