लंदन में दो यहूदी पुरुषों पर चाकू से किया गया हमला आतंकवादी घटना : पुलिस
लंदन में दो यहूदी पुरुषों पर चाकू से किया गया हमला आतंकवादी घटना : पुलिस
लंदन, 29 अप्रैल (एपी) लंदन पुलिस ने यहूदियों की बड़ी आबादी वाले एक इलाके में बुधवार को समुदाय से जुड़े दो पुरुषों पर चाकू से किए गए हमले को आतंकवादी घटना करार दिया है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “हमारे यहूदी समुदाय पर हमले ब्रिटेन पर हमले के समान हैं।”
लंदन पुलिस ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या बुधवार के हमले में विशेष रूप से यहूदी समुदाय को निशाना बनाया गया।
पुलिस ने बताया कि गोल्डर्स ग्रीन इलाके में 34 साल और 76 साल के दो यहूदी पुरुष चाकू से किए गए हमले में घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, हत्या के प्रयास के संदेह में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
स्टार्मर ने हाउस ऑफ कॉमन्स (ब्रिटिश संसद का निचले सदन) में कहा कि यह घटना “बेहद चिंताजनक” है।
उन्होंने कहा, “पुलिस जांच कर रही है और मुझे लगता है कि हम सभी को उस जांच में सहयोग करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए और ऐसे आपराधिक कृत्यों से निपटने के अपने संकल्प में पूरी तरह से स्पष्ट होना चाहिए।”
लंदन में हाल के हफ्तों में यहूदी स्थलों को निशाना बनाकर कई हमले किए गए हैं। इनमें गोल्डर्स ग्रीन में एक यहूदी इबादत स्थल पर किया गया हमला शामिल है।
एपी पारुल माधव
माधव

Facebook


