यूक्रेन में मिनी बस पर ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत

यूक्रेन में मिनी बस पर ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत

यूक्रेन में मिनी बस पर ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत
Modified Date: May 2, 2026 / 08:26 pm IST
Published Date: May 2, 2026 8:26 pm IST

कीव, दो मई (एपी) यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में स्थित शहर खेरसॉन में एक मिनी बस पर रूसी ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय प्रमुख अलेक्जेंडर प्रोकुदिन बताया कि इस हमले के कुछ घंटों बाद रूस ने खेरसॉन में एक और मिनी बस पर हमला किया, जिसमें उसका चालक घायल हो गया।

यूक्रेन के काला सागर तट पर, रूस के एक हमले से ओडेसा शहर में बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इस बीच, रूस ने शनिवार को दावा किया कि उसने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी सुमी क्षेत्र में स्थित मायरोपिलिया गांव पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और यूक्रेन ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

एपी सुभाष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में