ईरान से सटी सीमा के निकट आतंकी हमले में दो सैनिकों की मौत: पाकिस्तानी सेना

ईरान से सटी सीमा के निकट आतंकी हमले में दो सैनिकों की मौत: पाकिस्तानी सेना

ईरान से सटी सीमा के निकट आतंकी हमले में दो सैनिकों की मौत: पाकिस्तानी सेना
Modified Date: June 1, 2023 / 05:04 pm IST
Published Date: June 1, 2023 5:04 pm IST

कराची, एक जून (भाषा) पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान से लगी देश की सीमा के निकट आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया, जिसमें कम से कम दो सैनिक मारे गए।

सेना की मीडिया इकाई ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों के एक समूह ने बलूचिस्तान के केच जिले में सुरक्षा बलों की सिंगवान चौकी को निशाना बनाया। हालांकि, जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए।

किसी संगठन ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बयान में कहा गया है कि सेना ने एक तलाशी अभियान शुरू किया और हमला करने के बाद फरार हुए आतंकवादियों के संबंध में ईरानी अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया गया।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में