कोविड-19 के खिलाफ भारत को समर्थन देने के लिए तिरंगे के रंगों से रौशन हुए यूएई के ऐतिहासिक स्थल

कोविड-19 के खिलाफ भारत को समर्थन देने के लिए तिरंगे के रंगों से रौशन हुए यूएई के ऐतिहासिक स्थल

कोविड-19 के खिलाफ भारत को समर्थन देने के लिए तिरंगे के रंगों से रौशन हुए यूएई के ऐतिहासिक स्थल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: April 26, 2021 6:04 am IST

दुबई, 26 अप्रैल (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बुर्ज खलीफा समेत प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों को कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग में देश के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे के रंगों से रौशन किया गया।

भारत में कोविड-19 के मामले 1,73,13,163 हो गए हैं जबकि 28 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। वहीं 24 घंटे के अंदर 2,812 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,95,123 हो गई है।

डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी ने खबर दी कि दुबई में अबु धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडनोक) का मुख्यालय एवं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए भारतीय ध्वज के रंगों से रौशन किया गया।

यूएई में भारतीय दूतावास ने रविवार को ट्वीट किया, “ कोविड-19 के खिलाफ भीषण यु्द्ध लड़ रहे भारत को, उसका दोस्त यूएई शुभकामनाएं भेजता है। अपना समर्थन प्रदर्शित करने के लिए दुबई में चमकते बुर्ज खलीफा को भारत के झंडे के रंगों से रौशन किया गया है।”

दूतावास ने बुर्ज खलीफा का एक वीडियो भी ट्वीट किया जिसमें वह तिरंगे से रौशन दिख रहा है और भारत को मजबूत रहने का संदेश दिया गया है।

भाषा

नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में