ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी

ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी

ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी
Modified Date: May 31, 2026 / 03:23 pm IST
Published Date: May 31, 2026 3:23 pm IST

(अदिति खन्ना)

लंदन, 31 मई (भाषा) ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर सोमवार को चीन की यात्रा करेंगी और उसके बाद वह भारत जाएंगी। कूपर का दो देशों का दौरा वैश्विक चुनौतियों से निपटने और सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होगा।

विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि दो प्रमुख शक्तियों के साथ मंत्रिस्तरीय बैठकों में होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति, रूस-यूक्रेन युद्ध और अफ्रीका में इबोला के प्रकोप जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

कूपर बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इसके बाद वह व्यापार और शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगी।

एफसीडीओ ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री कूपर भारत में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी और उन उद्यमियों, शिक्षाविदों और सरकारी अधिकारियों से भी मिलेंगी, जो ‘यूके-इंडिया विजन 2035’ को साकार करने में लगे हुए हैं।’’

कूपर की नयी दिल्ली यात्रा द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर पिछले साल जुलाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष केअर स्टार्मर द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के लगभग एक साल बाद हो रही है।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में