ब्रिटेन ने शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को लेकर ईरानी संगठनों और व्यक्तियों पर लगाए नये प्रतिबंध

ब्रिटेन ने शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को लेकर ईरानी संगठनों और व्यक्तियों पर लगाए नये प्रतिबंध

ब्रिटेन ने शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को लेकर ईरानी संगठनों और व्यक्तियों पर लगाए नये प्रतिबंध
Modified Date: May 12, 2026 / 12:04 pm IST
Published Date: May 12, 2026 12:04 pm IST

(अदिति खन्ना)

लंदन, 12 मई (भाषा) ब्रिटेन की धरती पर अपराधियों के माध्यम से ईरान की शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोपी संगठनों और व्यक्तियों को ब्रिटेन के नए प्रतिबंध के दायरे में लाया गया है।

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि सोमवार को घोषित ये नए उपाय वैश्विक सुरक्षा के खिलाफ ईरानी कार्रवाई और विदेशों में धमकियां देने के लिए आपराधिक गिरोहों के इस्तेमाल के जवाब में उठाए गए हैं।

इन प्रतिबंधों का उद्देश्य उन अवैध वित्तीय प्रवाहों को लक्षित करना है, जिसकी वजह से ईरानी शासन पश्चिम एशिया में अस्थिरता फैलाने वाली कार्रवाइयों को अंजाम देता है। ईरान की इन गतिविधियों में होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी भी शामिल है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को बाधित कर रही है। इसके अलावा ब्रिटेन के खाड़ी सहयोगियों के खिलाफ सैन्य हमले भी इसमें शामिल हैं।

ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने कहा, “यह प्रतिबंध सीधे उन संगठनों और व्यक्तियों के लिए है जो ब्रिटेन की सड़कों पर सुरक्षा और पश्चिम एशिया में स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं।”

उन्होंने कहा, “ईरानी शासन के कुछ वर्ग द्वारा समर्थित उन अपराधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो ब्रिटेन और यूरोप में सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इसके साथ ही अवैध वित्तीय नेटवर्क को भी सहन नहीं किया जाएगा। हम पूरे यूरोप में अपनी कार्रवाई का समन्वय कर रहे हैं।”

इस सप्ताह घोषित ब्रिटेन के ये प्रतिबंध उन अपराधियों को लक्षित करेंगे, जिन पर ईरानी शासन की ओर से अमेरिकी और यूरोपीय देशों को धमकाने के लिए काम करने का संदेह है।

जिन संस्थाओं को प्रतिबंध के दायरे में लाया गया उनमें बेरेलियन एक्सचेंज, जीसीएम एक्सचेंज और ज़िंदाश्ती नेटवर्क शामिल हैं।

वहीं प्रतिबंध सूची में शामिल व्यक्तियों में मंसूर ज़ारिंगहलम, नासिर ज़ारिंगहलम, एक्रेम अब्दुलकेरीम ओज़्टुनक, निहात अब्दुल कादिर असान, रज़ा हामिदिरावरी और नामिक सालिफ़ोव शामिल हैं।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में