ईरान के खिलाफ युद्ध में ब्रिटेन ‘घसीटा नहीं जाएगा’: प्रधानमंत्री स्टार्मर

ईरान के खिलाफ युद्ध में ब्रिटेन ‘घसीटा नहीं जाएगा’: प्रधानमंत्री स्टार्मर

ईरान के खिलाफ युद्ध में ब्रिटेन ‘घसीटा नहीं जाएगा’: प्रधानमंत्री स्टार्मर
Modified Date: April 1, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: April 1, 2026 9:24 pm IST

लंदन, एक अप्रैल (भाषा) ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने बुधवार को कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध में ब्रिटेन को ‘‘घसीटा नहीं जाएगा’’ और उन्होंने घोषणा की कि वे इस सप्ताह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए सभी व्यवहार्य कूटनीतिक तथा राजनीतिक उपायों पर चर्चा करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में एक प्रेसवार्ता की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाटो पर की गई हालिया टिप्पणियों को ‘‘एक तरह का हल्ला’’ कहकर खारिज करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध का प्रभाव ‘‘हमारे देश के भविष्य को प्रभावित करेगा’’, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘यह तूफान कितना भी भयंकर क्यों न हो, हम इसका सामना करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।’’

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि ईरान से उनके युद्ध में सहयोगी देशों द्वारा शामिल न होने के बाद वह नाटों से अमेरिका के बाहर होने जैसे फैसले पर विचार कर रहे हैं।

भाषा यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में