तुआपसे तेल टर्मिनल पर दो सप्ताह में चौथी बार किया हमला: यूक्रेन

तुआपसे तेल टर्मिनल पर दो सप्ताह में चौथी बार किया हमला: यूक्रेन

तुआपसे तेल टर्मिनल पर दो सप्ताह में चौथी बार किया हमला: यूक्रेन
Modified Date: May 1, 2026 / 09:16 pm IST
Published Date: May 1, 2026 9:16 pm IST

कीव, एक मई (एपी) यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने शुक्रवार को बताया कि सेना ने रूस के काला सागर तट पर स्थित शहर तुआपसे में एक तेल टर्मिनल पर हमला किया।

यूक्रेन की सेना ने बताया कि दो सप्ताह से भी कम समय में तेल टर्मिनल को निशाना बनाकर किया गया यह चौथा हमला है।

जनरल स्टाफ ने एक बयान में बताया कि स्थानीय तेल बुनियादी ढांचा परिसर में विस्फोट और आग लग गई।

रूस के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण आग लगी और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इस टर्मिनल पर इससे पहले 16 अप्रैल, 20 अप्रैल और 28 अप्रैल को हमले हुए थे।

क्षेत्रीय गवर्नर वेनियामिन कोंड्राटयेव ने बताया कि इस हमले से 24 घंटे से भी कम समय पहले बृहस्पतिवार को शहर की तेल रिफाइनरी में लगी आग को बुझा दिया गया।

इस बीच, यूक्रेन में रूस के हमले जारी रहे।

शहर के मेयर सेरही नादल के अनुसार, रूस ने शुक्रवार को पश्चिमी यूक्रेनी शहर टेरनोपिल पर 50 से अधिक ड्रोन से हमला किया।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

नादल ने बताया कि कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं, जबकि इस बड़े हमले के परिणामस्वरूप कुछ इलाकों में बिजली कट गयी।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में