यूक्रेन ने रूस के अंदरुनी इलाके में तेल रिफाइनरी को निशाना बनाने का दावा किया
यूक्रेन ने रूस के अंदरुनी इलाके में तेल रिफाइनरी को निशाना बनाने का दावा किया
कीव, 21 मई (एपी) यूक्रेन ने बुधवार रात ड्रोन हमले कर रूस के अंदरुनी इलाके में तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया, जिससे उसमें आग लग गई और धुएं का गुबार देखा गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया।
यूक्रेन द्वारा रूस के महत्वपूर्ण तेल उद्योग पर लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों से हमला करने की यह नवीनतम घटना है।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर हमले का एक कथित वीडियो साझा करते हुए कहा कि ड्रोन ने रूस के अंदर 800 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित सिज़रान तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया।
जेलेंस्की द्वारा साझा किये गए वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, रूस के समारा क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव फेडोरिश्चेव ने कहा कि सिज़रान में यूक्रेनी ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए, लेकिन उन्होंने रिफाइनरी का जिक्र नहीं किया।
रूस के एस्ट्रा समाचार संस्थान ने कहा कि यूक्रेन ने ड्रोन से तेल और गैस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रोसनेफ्ट के स्वामित्व वाली सिज़रान रिफाइनरी पर हमला किया।
एपी धीरज सुभाष
सुभाष

Facebook


