संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बेयरबॉक 28 अप्रैल को भारत आएंगे

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बेयरबॉक 28 अप्रैल को भारत आएंगे

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बेयरबॉक 28 अप्रैल को भारत आएंगे
Modified Date: April 27, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: April 27, 2026 10:23 pm IST

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 27 अप्रैल (भाषा) संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अपनी आगामी भारतीय यात्रा के दौरान भारतीय नेताओं के साथ वर्तमान वैश्विक मुद्दों और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर चर्चा करेंगी।

बेयरबॉक 28 अप्रैल को भारत की यात्रा करेंगी, संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष के रूप में यह उनका भारत का पहला दौरा होगा।

इससे पहले जब वह जर्मनी की विदेश मंत्री के रूप में कार्यरत थीं, तब उन्होंने भारत का दौरा किया था।

उनके कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी एक मीडिया परामर्श में कहा गया, “भारत और चीन संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षवाद के दो प्रमुख समर्थक हैं, इसलिए महासभा की अध्यक्ष वर्तमान वैश्विक मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करेंगी और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पालन करने, संयुक्त राष्ट्र को मजबूत करने और संयुक्त राष्ट्र के तीनों स्तंभों पर बहुपक्षीय सहयोग को तेज करने के महत्व पर जोर देंगी।”

उनके कार्यालय ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष बेयरबॉक 29-30 अप्रैल को चीन की यात्रा करेंगी। परामर्श में कहा गया कि ये यात्राएं क्रमशः भारत और चीन की सरकारों के निमंत्रण पर हो रही हैं।

भारत में, बेयरबॉक विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और साथ ही भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों और भारत में संयुक्त राष्ट्र की ‘कंट्री टीम’ के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

भाषा

प्रशांत माधव

माधव


लेखक के बारे में