अफगानिस्तान में संरा मिशन ने पाकिस्तान के हवाई हमलों में 13 नागरिकों की मौत की पुष्टि की
अफगानिस्तान में संरा मिशन ने पाकिस्तान के हवाई हमलों में 13 नागरिकों की मौत की पुष्टि की
काबुल, 11 जून (एपी) अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने देश के पूर्वी हिस्से में पाकिस्तान के हवाई हमलों में 13 नागरिकों की मौत दर्ज की है।
इस तरह इसने अफगान अधिकारियों द्वारा बताई गई मृतक संख्या की पुष्टि की।
पाकिस्तान ने अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद द्वारा बुधवार को दिए गए इस बयान को दुष्प्रचार करार दिया था कि पाकिस्तान के हवाई हमलों में 13 आम नागरिक मारे गए हैं, जिनमें 11 बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल है।
अफगानिस्तान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र मिशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उसने मंगलवार और बुधवार की रात हुए हवाई हमलों में 13 नागरिकों की मौत दर्ज की है जिनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
एपी नेत्रपाल शफीक
शफीक

Facebook


