अमेरिका: नए नियम के तहत शरण चाहने वालों को अब सीधे आव्रजन न्यायालयों में भेजा जाएगा
अमेरिका: नए नियम के तहत शरण चाहने वालों को अब सीधे आव्रजन न्यायालयों में भेजा जाएगा
(सागर कुलकर्णी)
वाशिंगटन, 28 जुलाई (भाषा) अमेरिका ने एक नया नियम लागू किया है जिसके तहत, शरण चाहने वालों को आव्रजन अधिकारियों के प्रारंभिक साक्षात्कार के बिना सीधे आव्रजन न्यायालयों में भेजा जाएगा।
यह नियम मंगलवार को तत्काल प्रभाव से लागू हो गया जिसका उद्देश्य अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के समक्ष लंबित आवेदकों की 14 लाख अर्जियों का जल्द से जल्द निपटारा करना है।
यूएससीआईएस के निदेशक जोसेफ एडलो ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘ अमेरिका की शरण (आश्रय) प्रणाली उन लोगों की सुरक्षा के लिए बनाई गई है जिन्हें वास्तव में उत्पीड़न का भय है। यह नया नियम यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि संसाधनों का उपयोग ऐसे दावों के समयबद्ध निपटारे के लिए किया जाए, न कि उन लोगों पर जो इस प्रणाली का लाभ उठाकर इसे एक कानूनी खामी के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं।’’
यूएससीआईएस ने कहा कि फिलहाल शरण संबंधी आवेदनों पर निर्णय लेने का अधिकार यूएससीआईएस और न्याय विभाग के अधीन आव्रजन न्यायाधीशों, दोनों के पास है।
भाषा खारी शोभना
शोभना

Facebook


