संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यूक्रेन में युद्ध विराम का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यूक्रेन में युद्ध विराम का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यूक्रेन में युद्ध विराम का आह्वान किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: April 26, 2022 5:35 pm IST

मास्को, 26 अप्रैल (एपी) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यूक्रेन में युद्ध विराम का आह्वान किया है।

गुतारेस ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ अपनी बैठक में यह आह्वान किया। गुतारेस मास्को की यात्रा पर हैं और इसके बाद वह इस सप्ताह यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा करने वाले हैं।

गुतारेस ने कहा, ‘‘हम प्रभावी बातचीत के लिए माहौल बनाने, जल्द से जल्द युद्ध विराम और समस्या के शांतिपूर्ण समाधान के लिए स्थितियां बनाने के तरीके निकालने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि वह दुनिया के अन्य हिस्सों में खाद्य सुरक्षा को लेकर यूक्रेन में युद्ध के प्रभाव को कम करना चाहते हैं।

लावरोव ने कहा कि वे यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करेंगे जिसके कारण यूरो-अटलांटिक क्षेत्र में हाल के दशकों में कई समस्याएं खड़ी हो गई है।

एपी

देवेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में