अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने के लिए समझौते की शर्तों पर सहमत हुए: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

Ads

अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने के लिए समझौते की शर्तों पर सहमत हुए: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 08:29 AM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 08:29 AM IST

इस्लामाबाद, 13 जुलाई (एपी) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और ईरान पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौते की शर्तों पर सहमत हो गए हैं और अब बातचीत में शामिल मध्यस्थ इस समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

शरीफ ने कहा कि अमेरिका और ईरान एक ‘‘अंतिम, आपसी सहमति वाले मसौदे की शर्तों’’ पर राजी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मध्यस्थता की कोशिशों में पहल की है और वह इन दोनों देशों के साथ मिलकर अगले कदमों पर काम कर रहा है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शांति कभी इतनी करीब नहीं रही, जितनी अब है।’’

बातचीत में यह अहम प्रगति ऐसे समय में हुई है जब इस हफ्ते ईरान की अमेरिका और इजराइल के साथ तीन दिनों तक गोलीबारी हुई जिससे पश्चिम एशिया में बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ने का खतरा पैदा हो गया था।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि समझौता ‘‘लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है’’।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के हफ्तों में कई बार कहा है कि देश समझौते के बहुत करीब हैं। उन्होंने अराघची की पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ 28 फरवरी को शुरू किए गए युद्ध ने पश्चिम एशिया में उथल-पुथल मचा दी है और फारस की खाड़ी से तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति लगभग बंद हो गई है। सात अप्रैल से दोनों पक्षों में एक नाज़ुक युद्धविराम लागू है।

एपी सुरभि गोला

गोला

शीर्ष 5 समाचार