अमेरिकी नाकेबंदी: होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकर के निकलने की खबर

अमेरिकी नाकेबंदी: होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकर के निकलने की खबर

अमेरिकी नाकेबंदी: होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकर के निकलने की खबर
Modified Date: April 14, 2026 / 07:38 pm IST
Published Date: April 14, 2026 7:38 pm IST

काहिरा, 14 अप्रैल (एपी) अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी के बीच एक तेल टैंकर मंगलवार तड़के इस जलमार्ग से गुजरा। इस पोत को सोमवार को वापस कर दिया गया था।

जहाजरानी यातायात पर नजर रखने वाली कंपनी ‘लॉयड्स लिस्ट’ के अनुसार, रिच स्टारी नामक एक रसायन और तेल टैंकर संयुक्त अरब अमीरात के तट पर इंतजार कर रहा था। उसने इस जानकारी के लिए ऊर्जा कार्गो-ट्रैकिंग फर्म वोर्टेक्सा के आंकड़ों का हवाला दिया।

अमेरिकी सेना ने सोमवार को कहा कि नाकेबंदी केवल ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर लागू होती है, और यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि रिच स्टारी जहाज पहले ईरान में रुका था या ईरानी तेल ले जा रहा था। अमेरिकी सेना के मध्य कमान ने जहाज के बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

एपी धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में