पश्चिम एशिया छोड़ने के इच्छुक अमेरिकियों के लिए की जा रही उड़ानों की व्यवस्था: अमेरिकी गृह मंत्रालय

पश्चिम एशिया छोड़ने के इच्छुक अमेरिकियों के लिए की जा रही उड़ानों की व्यवस्था: अमेरिकी गृह मंत्रालय

पश्चिम एशिया छोड़ने के इच्छुक अमेरिकियों के लिए की जा रही उड़ानों की व्यवस्था: अमेरिकी गृह मंत्रालय
Modified Date: March 4, 2026 / 12:42 am IST
Published Date: March 4, 2026 12:42 am IST

वाशिंगटन, दो मार्च (एपी) अमेरिका के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह पश्चिम एशिया छोड़ने के इच्छुक अमेरिकी नागरिकों के लिए सैन्य और विशेष उड़ानों की व्यवस्था कर रहा है।

कई अन्य देशों ने अपने नागरिकों के लिए निकासी उड़ान संचालित की हैं।

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमलों से ‘मामूली आग’ लग गई और दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों से परिसर से दूर रहने की अपील की है।

कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर हमले के बाद ये हमले हुए। सऊदी अरब, कुवैत और लेबनान में अमेरिकी दूतावास आम लोगों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कुवैत, बहरीन, इराक, कतर, जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात में गैर-आपातकालीन कार्यों के लिए तैनात कर्मचारियों और उनके परिवारों की निकासी का आदेश दिया है।

एपी जोहेब सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में