अमेरिकी दूत ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया संकट पर बातचीत की

अमेरिकी दूत ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया संकट पर बातचीत की

अमेरिकी दूत ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया संकट पर बातचीत की
Modified Date: March 19, 2026 / 03:44 pm IST
Published Date: March 19, 2026 3:44 pm IST

कोलंबो, 19 मार्च (भाषा) दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि सर्जियो गोर और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और पश्चिम एशिया संकट पर इस द्वीपीय देश के रुख पर चर्चा की।

अमेरिका के विशेष दूत की श्रीलंका यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब श्रीलंका 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल के संयुक्त युद्ध में फंस गया है।

अमेरिका प्रशांत कमान की एक विज्ञप्ति के अनुसार, गोर ने राष्ट्रपति सचिवालय में दिसानायके से मुलाकात की। इसमें कहा गया, ‘‘यह मुलाकात महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा और बंदरगाहों को सुरक्षित करने, आपसी फ़ायदे वाले व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को मज़बूत करने, और हमारे दोनों देशों के लोगों के फ़ायदे के लिए एक स्वतंत्र, खुला और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र बनाने के अमेरिका के प्रयासों के तहत हुई’’।

राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग (पीएमडी) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गोर और दिसानायके की ‘‘चर्चा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और पश्चिम एशिया संघर्ष तथा उसकी चुनौतियों पर श्रीलंका के रुख पर केंद्रित थी।’’

अमेरिका के विशेष दूत अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान श्रीलंका के बाद मालदीव भी जाएंगे। वहां वह हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित उच्च-स्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।

अमेरिका ने गत चार मार्च को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में ईरानी युद्धपोत ‘आइरिस देना’ पर हमला कर उसे डुबो दिया, जिसमें 84 नाविक मारे गए, जबकि 32 बच निकले।

भाषा वैभव नरेश

नरेश


लेखक के बारे में