वेनेजुएला में अमेरिकी दूतावास पर 2019 के बाद पहली बार अमेरिकी ध्वज फहराया गया

Ads

वेनेजुएला में अमेरिकी दूतावास पर 2019 के बाद पहली बार अमेरिकी ध्वज फहराया गया

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 01:04 AM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 01:04 AM IST

काराकास, 14 मार्च (एपी) वेनेजुएला में अमेरिकी दूतावास पर शनिवार को 2019 के बाद पहली बार अमेरिकी ध्वज फहराया गया।

यह कदम जनवरी में वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सैनिकों द्वारा पकड़े जाने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में आए हालिया बदलाव को दर्शाता है।

अमेरिकी दूतावास के खुलने का घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मादुरो की उत्तराधिकारी, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के समर्थन में दिए गए कई बयानों के बाद हुआ है।

दूतावास की टीम ने सोशल मीडिया चैनलों पर एक बयान में कहा कि झंडा ‘‘उतारे जाने के ठीक सात साल बाद’’ इसे फिर से फहराया गया।

एपी नेत्रपाल जितेंद्र

जितेंद्र