US-Iran Conflict: अमेरिका ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए हवाई फायर, क्या अब शुरू होगा महायुद्ध? ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी हलचल
US-Iran Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए सीजफायर समझौते के बावजूद दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर हवाई फायर किए।
US-Iran Conflict/Photo Credit: AI
- सीजफायर के बावजूद अमेरिका ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए
- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- जरूरत पड़ी तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा
- होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव से क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक तेल आपूर्ति पर चिंता गहराई
दुबई। US-Iran Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए सीजफायर समझौते के बावजूद दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर हवाई फायर किए। अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ईरान में 10 स्थानों पर हमले किए। जिसके बाद ईरान ने करारा पलटवार किया है। ईरान पर लगातार दूसरे दिन किए गए इन अमेरिकी हमलों के कारण युद्धविराम समझौता खतरे में पड़ गया है।
ईरान के 10 ठिकानों पर हमला
US-Iran Conflict ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि एक मालवाहक पोत पर शनिवार तड़के हमले के बाद अमेरिकी सैन्य विमानों ने ‘‘ईरान के सैन्य निगरानी ढांचे, संचार प्रणालियों, हवाई रक्षा ठिकानों, ड्रोन भंडारण केंद्रों और बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया।’’ उसने बाद में बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास के कई स्थानों पर ईरान के 10 सैन्य स्थलों पर हमले किए गए। फारस की खाड़ी में जारी हमलों से ईरान युद्ध के एक बार फिर नियंत्रण से बाहर होने का खतरा पैदा हो गया है। ईरान और अमेरिका ने युद्ध समाप्त करने के लिए अंतिम समझौते पर सहमति बनाने के उद्देश्य से अंतरिम समझौता किया था।
ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका ने ‘‘युद्धविराम समझौते का फिर से उल्लंघन किए जाने के जवाब में ईरान के मिसाइल एवं ड्रोन भंडारण केंद्रों और तटीय रडार स्थलों पर हमले (US-Iran Conflict) किए।’’ उन्होंने चेतावनी दी कि एक समय ऐसा आ सकता है, जब अमेरिका के लिए संयम बरतना संभव नहीं होगा और वह ‘‘सैन्य कार्रवाई के जरिये काम पूरा करने के लिए मजबूर हो जाएगा।’’ ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘‘अगर ऐसा हुआ तो इस्लामी गणराज्य ईरान का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।’’
मालवाहक पोत को बनाया था निशाना
ईरान के एक ड्रोन (US-Iran Conflict) ने बृहस्पतिवार को ओमान के तट के पास एक मालवाहक पोत को निशाना बनाया था, जिसके जवाब में अमेरिकी सेना ने अगले दिन हमले किए थे। ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि ईरानी बलों ने हाल में ड्रोन से ‘किकू’ नामक तेल टैंकर पर हमला किया। टैंकर में 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल लदा था और वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था।
ये भी पढ़ें
- Guna Gang Rape Case: हवस की आग में दरिंदा बना भाई, दोस्तों के साथ मिलकर बहन से की दरिंदगी, रूह कंपा देगी वारदात
- Satendra Soni Viral Video: इस एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, रोते हुए मांगी मदद, आप भी देखें वीडियो
- India Biggest Temples with Donation: अयोध्या का राममंदिर नहीं बल्कि भारत के ये मंदिर किसी खजाने से कम नहीं.. कई देशो की GDP से ज्यादा है हर साल का चढ़ावा, देखें तस्वीरों में
- Kushinagar Road Accident News: तेज रफ़्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक साथ इतने लोगों की हुई मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Facebook


