US-Iran Peace Talks: इस दिन एक बार फिर हो सकती है अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत
इस दिन एक बार फिर हो सकती है अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता, US Iran peace talks latest update Trump statement
US-Iran Peace Talks. Image Source : FILE
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद। US-Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनातनी के बीच एक बार फिर बातचीत की संभावना बनी है। डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दोनों देशों के प्रतिनिधि जल्द ही दूसरे दौर की वार्ता के लिए मिल सकते हैं। ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा कि अगले दो दिनों में इस्लामाबाद में बैठक हो सकती है। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को होटल सेरेना में पहली बातचीत हुई थी और अगली बैठक भी वहीं आयोजित की जा सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि बातचीत फिलहाल धीमी गति से आगे बढ़ रही है। ऐसे में यह भी संभव है कि अगली बैठक पाकिस्तान की बजाय किसी अन्य स्थान, जैसे यूरोप में हो। ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी भूमिका सकारात्मक रही है, जिससे बातचीत के रास्ते खुले हैं।
नाकेबंदी के बीच बढ़ा तनाव
US-Iran Peace Talks: इधर, होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना की सख्ती से हालात और संवेदनशील हो गए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, नाकेबंदी के पहले 24 घंटों में कोई जहाज इस रास्ते से नहीं गुजर सका। कई व्यापारिक जहाजों ने रास्ता बदल लिया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रतिबंध के बावजूद कुछ जहाज इस मार्ग से निकलने में सफल रहे।
पहले दौर की बातचीत रही बेनतीजा
दो सप्ताह के युद्धविराम के बाद इस्लामाबाद में हुई पहली बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर वार्ता विफल करने का आरोप लगाया था। फिलहाल हालात तनावपूर्ण जरूर हैं, लेकिन कूटनीतिक कोशिशें जारी हैं। ऐसे में अब सबकी नजर अगली संभावित बैठक पर टिकी है, जो इस गतिरोध को कम करने में अहम साबित हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से भारत में 25 लाख लोगों के गरीबी की चपेट में आने का खतरा: रिपोर्ट
- ‘डॉक्टर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के लिए बजट जारी कर झूठा संदेश देना चाहती है भाजपा सरकार : अखिलेश
- कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने विशेष चुनावों में जीत हासिल करके बहुमत वाली सरकार बनाई
- चीन का निर्यात मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा
- विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Facebook


