रोम, 11 मार्च (एपी) इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि ईरान पर अमेरिकी इजराइली हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हैं।
मेलोनी ने बुधवार को इटली की सीनेट में दिए भाषण में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट के बारे में कहा, “इसमें खतरे लगातार डरावने होते जा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे से बाहर एकतरफा दखल बढ़ रहा है।’’
उन्होंने कहा कि “ईरानी शासन के खिलाफ अमेरिकी और इजराइली दखल” को उस बड़े संकट का हिस्सा समझा जाना चाहिए।
एपी नरेश देवेंद्र
देवेंद्र