अमेरिका : रोड आईलैंड के प्रोविडेंस में गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

अमेरिका : रोड आईलैंड के प्रोविडेंस में गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

अमेरिका : रोड आईलैंड के प्रोविडेंस में गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 14, 2021 3:06 am IST

प्रोविडेंस (अमेरिका), 14 मई (एपी) अमेरिका के रोड आईलैंड की राजधानी प्रोविडेंस में गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल हो गये। पुलिस का मानना है कि शहर में यह गोलीबारी की अब तक की सबसे बड़ी घटना है।

प्रोविडेंस पुलिस प्रमुख कर्नल हग टी क्लेमेंट्स ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे हुई गोलीबारी की इस घटना में घायल नौ लोगों में से तीन की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि कई बंदूकों का इस्तेमाल किया गया। यह घटना दो समूहों के बीच पहले से चल रहे विवाद का नतीजा है, इन समूहों के बारे में अधिकारी जानते थे।

क्लेमेंट्स ने बताया कि पहले एक घर को निशाना बनाकर वाहन से गोली चलायी गयी, इसके बाद घर में मौजूद व्यक्ति या लोगों ने जवाबी गोलीबारी की।

घटना दक्षिण पूर्वी इलाके वाशिंगटन पार्क में हुई।

मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। क्लेमेंट्स ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। जांच अधिकारी अस्पताल में पीड़ितों से पूछताछ कर रहे है। पीड़ितों की उम्र 19 और 25 साल के बीच है। उनकी पहचान उजागर नहीं की गयी है।

एपी सुरभि मानसी

मानसी


लेखक के बारे में