भारतीय राजदूत ने पीकिंग विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात की

भारतीय राजदूत ने पीकिंग विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात की

भारतीय राजदूत ने पीकिंग विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात की
Modified Date: July 24, 2026 / 07:09 pm IST
Published Date: July 24, 2026 7:09 pm IST

बीजिंग, 24 जुलाई (भाषा) चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने पीकिंग विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और प्रगाढ़ करने के उपायों पर चर्चा की।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि दोरईस्वामी ने बृहस्पतिवार को पीकिंग विश्वविद्यालय की चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी के सचिव ही गुआंगछाई से मुलाकात की।

दूतावास के अनुसार, भारतीय राजदूत ने आधुनिक चीन में भारतीय अध्ययन की शुरुआत करने और उसे आगे बढ़ाने में पीकिंग विश्वविद्यालय के योगदान का उल्लेख किया।

पोस्ट में कहा गया कि बैठक के दौरान भारत और चीन के बीच शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और प्रगाढ़ करने के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा हुई।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में