अमेरिका : सैक्रामेंटों के नाइटक्लब के बाहर गोलीबारी में एक की मौत, चार घायल

Ads

अमेरिका : सैक्रामेंटों के नाइटक्लब के बाहर गोलीबारी में एक की मौत, चार घायल

  •  
  • Publish Date - July 4, 2022 / 11:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

सैक्रामेंटो (अमेरिका), चार जुलाई (एपी) अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटो में एक नाइटक्लब के बाहर सोमवार तड़के गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां Click करें*<<

पुलिस प्रमुख कैथी लेस्टर ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को रविवार देर रात दो बजे से कुछ पहले गोलीबारी की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेस्टर ने बताया कि मामले की जांच के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

एपी आशीष वैभव

वैभव