ट्रंप चीन के लिए रवाना हुए, शी चिनफिंग से कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा
ट्रंप चीन के लिए रवाना हुए, शी चिनफिंग से कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा
वाशिंगटन, 12 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को चीन के लिए रवाना हो गए, जहां वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
ट्रंप लगातार शी चिनफिंग पर दबाव बना रहे हैं कि चीन, ईरान पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उसे अमेरिका की शर्तें मानने और दो महीने से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने या फिर कम से कम होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए तैयार करे।
मंगलवार को बीजिंग जाने वाली अपनी उड़ान के लिए ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) से रवाना होने से ठीक पहले ट्रंप ने ईरान को लेकर शी चिनफिंग के साथ मतभेदों और इस संघर्ष के वैश्विक तेल बाजारों पर पड़ रहे प्रभाव को कम करके आंकने की कोशिश की।
ट्रंप ने शी चिनफिंग के साथ संघर्ष पर चर्चा करने की अपनी योजना के बारे में कहा, ‘‘हम इस पर लंबी बातचीत करेंगे। सच कहूं तो मुझे लगता है कि उनका रवैया अपेक्षाकृत अच्छा रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास चर्चा करने के लिए बहुत से मुद्दे हैं। सच कहूं तो मैं यह नहीं कहूंगा कि ईरान उनमें से एक है, क्योंकि ईरान पर हमारा काफी हद तक नियंत्रण है।’’
एपी
सुरभि संतोष
संतोष

Facebook


