अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान को चेतावनी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान को चेतावनी दी
दुबई, चार अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए दी गई छह अप्रैल की समय सीमा की याद दिलाते हुए कहा कि इसका पालन नहीं करने पर उसे विनाशकारी परिणामों का सामना करना पड़ेगा।
ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘‘याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए दस दिन का समय दिया था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘समय तेजी से बीत रहा है, 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा।’’
इस बीच, ईरान में नष्ट किए गए अमेरिकी लड़ाकू विमान पर ट्रंप प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
एपी शफीक दिलीप
दिलीप

Facebook


