अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने ट्रंप के व्यापक शुल्क वृद्धि के आदेशों को रद्द किया
अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने ट्रंप के व्यापक शुल्क वृद्धि के आदेशों को रद्द किया
वाशिंगटन, 20 फरवरी (एपी) अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों के खिलाफ लगाए गए व्यापक शुल्क वृद्धि के आदेशों को रद्द कर दिया। इससे ट्रंप प्रशासन के आर्थिक एजेंडे को बड़ा झटका लगा है।
यह निर्णय आपातकालीन शक्तियों से संबंधित कानून के तहत लगाए गए शुल्कों पर केंद्रित है, जिसमें लगभग हर दूसरे देश पर लगाए गए व्यापक ‘‘पारस्परिक’’ शुल्क भी शामिल हैं।
यह ट्रंप के व्यापक एजेंडे का पहला प्रमुख हिस्सा है, जो सीधे तौर पर देश की शीर्ष अदालत के सामने आया है, जिसे उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में तीन रूढ़िवादी न्यायाधीशों की नियुक्तियों के माध्यम से आकार देने में मदद की थी।
राष्ट्रपति इस मामले में मुखर रहे हैं और इसे अमेरिकी इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण मामलों में से एक बताया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ फैसला आना देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका होगा।
एपी
देवेंद्र दिलीप
दिलीप

Facebook


