BJP State Latest Appointments: भाजपा के राज्य इकाई ने की मोर्चा-प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां.. ममता भदौरिया बनी महिला एवं स्व सहायता समूह प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक, देखें लिस्ट..
MP BJP State Latest Appointments: मध्य प्रदेश भाजपा ने चिकित्सा, खेल और महिला प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां कीं, ममता भदौरिया बनीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक।
MP BJP State Latest Appointments || Image- ANI News File
- भाजपा ने तीन प्रकोष्ठों में नियुक्तियां कीं
- ममता भदौरिया बनीं प्रदेश संयोजक
- संगठन विस्तार को मिलेगा नया बल
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए तीन प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की घोषणा की है। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा की गई। (MP BJP State Latest Appointments) जारी जानकारी के अनुसार चिकित्सा प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ और महिला एवं स्व सहायता समूह प्रकोष्ठ के लिए नए प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देने के तौर पर देखा जा रहा है।
भाजपा ने की नई नियुक्तियां
पार्टी ने डॉ. विशाल बघेल को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है, जबकि मान सिंह यादव को खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है। (MP BJP State Latest Appointments) वहीं ममता भदौरिया को महिला एवं स्व सहायता समूह प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और आने वाले चुनावों में पार्टी को इसका फायदा भी मिलेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- एआई-केंद्रित बदलाव में भारत के पास अविश्वसनीय अवसर: क्वालकॉम सीईओ
- आंध्र:वाईएसआरसीपी सदस्यों के ‘वेंकटेश्वर स्वामी की तस्वीरें प्रदर्शित करने’ को लेकर सदन में हंगामा
- ठाणे की अदालत ने 11 साल पुराने बलात्कार मामले में एक व्यक्ति को बरी किया
- दिसंबर तक 14 पीएलआई योजनाओं के तहत 28,748 करोड़ रुपये वितरित
- सभी को किफायती ‘कंप्यूटिंग’ क्षमता उपलब्ध कराने पर भारत का ध्यान: सचिव

Facebook



