तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका : ट्रंप
तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका : ट्रंप
अंकारा, सात जुलाई (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका तुर्किये पर से वे प्रतिबंध हटा लेगा जो अंकारा द्वारा रूसी मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के बाद लगाए गए थे। इसी खरीद की वजह से तुर्किये को एफ-35 लड़ाकू विमान कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया था।
तुर्किये को अमेरिकी कार्यक्रम में पूरी तरह से वापस शामिल करने से पहले अब भी कई कानूनी अड़चनें हैं, लेकिन ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट’ (सीएएटीएसए) के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने से अंकारा के लिए एफ-35 तक फिर से पहुंच हासिल करने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। यह तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन का एक मुख्य लक्ष्य है और ट्रंप ने भी भविष्यवाणी की थी कि आखिरकार ऐसा होगा।
अंकारा में राष्ट्रपति भवन में एर्दोआन के साथ बैठक के दौरान एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, “हम प्रतिबंध हटाने जा रहे हैं, ठीक है?” उन्होंने कहा कि कैबिनेट अधिकारी इस मामले पर काम कर रहे हैं।
इससे पहले, उन्होंने कहा था कि तुर्किये को एफ-35 बेचने की संभावना पर “निश्चित रूप से विचार किया जाएगा”।
एपी प्रशांत पवनेश
पवनेश

Facebook


