अमेरिका ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगा: ट्रंप

अमेरिका ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगा: ट्रंप

अमेरिका ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगा: ट्रंप
Modified Date: June 11, 2026 / 06:39 pm IST
Published Date: June 11, 2026 6:39 pm IST

दुबई, 11 जून (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर ‘‘बहुत जोरदार हमला’’ करेगा।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में धमकी दी कि ‘‘बहुत जल्द’’ ईरान के तेल और गैस उद्योगों—जिनमें महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप भी शामिल है—पर ‘पूरी तरह से कब्ज़ा’ कर लिया जाएगा।

यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान लगातार दूसरे दिन भी एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, जिससे पश्चिम एशिया एक बार फिर पूर्ण पैमाने के युद्ध की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान में बृहस्पतिवार सुबह तक अमेरिकी हमले की तीव्रता और दायरा एक दिन पहले की तुलना में कहीं अधिक बड़ा दिखाई दिया।

ईरान ने नुकसान के बारे में बहुत कम जानकारी दी और कहा कि उसने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर जवाबी हमला किया जैसा कि उसने एक दिन पहले किया था।

अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी को जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ईरानी तेल ले जा रहे एक टैंकर पर मिसाइलें दागीं।

एपी आशीष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में