पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के किसी भी परिणाम के लिए अमेरिका जिम्मेदार होगा: ईरानी अधिकारी
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के किसी भी परिणाम के लिए अमेरिका जिम्मेदार होगा: ईरानी अधिकारी
दुबई, आठ जून (एपी) ईरान के एक अधिकारी ने सोमवार को चेतावनी दी कि इजराइल की ओर से पश्चिम एशिया में अगर तनाव बढ़ाया जाता है तो इसके जो भी परिणाम होंगे उनके लिए अमेरिका जिम्मेदार होगा।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को तेहरान में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
बघाई ने कहा, ‘‘कोई भी इस पर विश्वास नहीं करता कि इजराइली शासन अमेरिका के समन्वय के बिना कोई कार्रवाई करेगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इजराइली शासन की आक्रामकता के लिए अमेरिका जिम्मेदार है और तनाव में किसी भी तरह की वृद्धि के परिणामों के लिए भी वही जिम्मेदार होगा।’’
एपी शोभना वैभव
वैभव

Facebook


