वाशिंगटन, चार जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ‘द अटलांटिक’ पत्रिका को रविवार को टेलीफोन पर दिये साक्षात्कार में कहा कि वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज अगर लातिन अमेरिकी देश के लिए सही काम नहीं करतीं तो उन्हें ‘बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है’।’
ट्रंप का ताजा बयान शनिवार को रोड्रिग्ज के बारे की गई टिप्पणियों के विपरीत है। उन्होंने कहा था कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रोड्रिग्ज से बात की थी और वह वेनेजुएला में जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अमेरिका द्वारा आवश्यक समझे जाने वाले कदम उठाने को तैयार हैं।
हालांकि, रोड्रिग्ज ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को देश से ले जाने की आलोचना की है और मांग की है कि अमेरिका उन्हें वापस लौटाए।
ट्रंप ने पत्रिका से कहा कि ‘‘अगर वह सही काम नहीं करती है, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, शायद मादुरो से भी बड़ी।’’
एपी धीरज सुरेश
सुरेश