BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया
Bhasha
Published: 30 Jun 2026 | 4:20 pmModified: 30 Jun 2026 | 4:20 pm

वाशिंगटन, 30 जून (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड के एक बंदरगाह पर ‘आईएनएस सुदर्शिनी’ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपसी सहयोग और भरोसे का सेतु बनाने की कोशिशों के लिए इस जहाज के चालक दल की तारीफ की।

‘आईएनएस सुदर्शिनी’ अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेल 250 मैरीलैंड’ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा है। यह जहाज ‘लोकायन 26’ नाम के एक अहम समुद्री अभियान के तहत 26 जून को मैरीलैंड के बाल्टीमोर बंदरगाह पर पहुंचा था।

वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजदूत विनय क्वात्रा ने 26 जून को मैरीलैंड के बाल्टीमोर बंदरगाह पर भारतीय नौसेना के जहाज ‘सुदर्शनी’ का दौरा किया। यह जहाज 25 से 29 जून तक ‘सेल 250 मैरीलैंड’ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा है।”

पोस्ट के मुताबिक, “जहाज के कमांडिंग ऑफिसर ने राजदूत को ‘लोकायन 26’ की प्रगति, लगभग 13,000 नॉटिकल मील की पांच महीने लंबी समुद्री यात्रा और आने वाले ‘सेल 250 न्यूयॉर्क’ एवं ‘सेल बोस्टन’ कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।”

इसमें कहा गया है, “राजदूत ने चालक दल को उनकी शानदार यात्रा और देशों के बीच आपसी सहयोग एवं भरोसे का पुल बनाने के वास्ते की जा रही कोशिशों को जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।”

भाषा पारुल संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
भारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर

भारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर

02 Oct 2026 | 8:18 am
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm